Monday, April 20, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेश

अब बोलीं सुमित्रा महाजन – न्‍याय और अन्‍याय की लड़ाई!

इंदौर। लोकसभा अध्‍यक्ष और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता सुमित्रा महाजन का कहना है कि भोपाल लोकसभा सीट पर लड़ाई न्‍याय और अन्‍याय की है। इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट मिलना अच्‍छी बात है।

मीडिया से बातचीत में श्रीमती महाजन ने कहा कि केवल साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ही नहीं अन्‍य कई लोग भी प्र‍ताड़ना का शिकार हुए हैं। उनसे पूछा गया था कि क्‍या भोपाल सीट का चुनाव धर्म आधारित है।

ताई ने कहा कि आज भी दिलीप पाटीदार जैसे कई लोगों का पता नहीं है। महू के लोकेश शर्मा भी इन्‍हीं में शामिल हैं। क्‍या ये सब आतंकी थे जो बम धमाकों जैसे मामलों में इन्‍हें प्रताड़‍ित किया गया। कितने परिवार प्रताड़ना का शिकार हुए इसका जवाब कौन देगा।

इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने के बाद शंकर लालवानी आशीर्वाद लेने सुमित्रा महाजन के निवास पर पहुंचे थे। इसी दौरान ताई मीडिया से मुखाबित हुई।

जब उनसे बाबरी म‍स्जिद के बारे में भोपाल से कांग्रेस प्रत्‍याशी दिग्विजय सिंह के बयान के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि इसका उत्‍तर वे ही देंगे।

इंदौर लोकसभा सीट से आठ बार चुनाव जीत चुकी सुमित्रा महाजन ने कहा कि लालवानी को टिकट देना अच्‍छा निर्णय है। मैंने पहले ही कहा था कि टिकट किसे भी मिले हमारे कार्यकर्ता उसके लिए पूरी मेहनत कर जिताएंगे। उन्‍होंने विभिन्‍न क्षेत्रों में लालवानी की सक्रियता का उल्‍लेख करते हुए एक सवाल पर कहा कि उनके पास भी कोई पैसा नहीं था मगर कार्यकर्ताओं के दम पर वे चुनाव जीती। हम कहते नहीं काम करके दिखाते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply