अब प्राईवेट कॉलेजों में चुनाव की गहमागहमी

कटनी। उच्च शिक्षा विभाग ने निजी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 27 नवंबर को कॉलेजों में चुनाव होंगे। चुनाव की प्रक्रिया 20 नवंबर से प्रारंभ होगी। चुनाव की वजह से रादुविवि के करीब 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों की परीक्षा पर असर होगा। फिलहाल छात्र संघ पशोपेश में हैं, क्योंकि इसी दौरान महाविधालयिन परीक्षाएं चल रहीं है। चुनाव चूंकि पूरे प्रदेश में हैं लिहाजा इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। अब केवल परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाना ही विकल्प होगा। सूत्रों के अनुसार इस पर विचार शुरू हो गया है। कटनी जिले में 6 निजी कालेज हैं, जहां चुनाव होने हैं। जिसमे शहरी क्षेत्र में सबसे अहम कटनी डिग्री कालेज, कटनी कला वाणिज्य कालेज, सरावगी कालेज तथा रीठी में राजीव गांधी कला वाणिज्य कालेज प्रमुख हैं। हर कालेज में होंगे पर्यवेक्षक
शासकीय और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में छात्रसंघ की तरह ही कलेक्टर हर कॉलेज के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेंगे। नोडल अधिकारी रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक होंगे।

ऐलान होते ही गहमागहमी
शासन की ओर से जारी आदेश में गैर अनुदान प्राप्त कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव करवाने को ऐलान होते ही कालेजों में गहमागहमी हो गई है। एक बार फिर से छात्र संगठनों की सक्रियता भी शुरू हो गई है। कटनी में हालांकि कम ही निजी कालेज हैं लेकिन राजनीतिक दृष्टि से चुनाव महत्वपूर्ण हैं।

श्रेय के अपने-अपने दावे
प्राइवेट कालेज में चुनाव घोषित होने को लेकर छात्र संगठनों के अपने अपने दावे हैं। एनएसयूआई और अभाविप इसे अपना प्रयास बता रहे हैं। सोशल मीडिया दावों की होड़ लगी है। अभाविप का कहना है कि उसकी मांग के फ्लस्वरूप ही सरकर चुनाव करवाने के लिये तैयार हुई और यह उसके संघर्षों के परिणाम है जबकि एनएसयूआई का कहना है कि यह उसके प्रयासों का प्रतिफल है वरना प्रदेश की सरकार चुनाव के लिये राजी नहीं होती इस मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। गौरतलब है कि एयसुआई ने निजी कॉलेजों में चुनाव को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने चुनाव कराने के आदेश दिए थे।इनका कहना है
20 नवंबर को प्राइवेट कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, इसके बाद ही पता लग पाएगा कि जिले के किन कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।
-डॉ. एस के खरे, प्राचार्य, तिलक कॉलेज यह होगा चुनाव शेड्यूल
20 नवंबर को कॉलेजों में चुनाव अधिसूचना जारी होगी।
21 नवंबर को मतदाता सूची तैयार।
22 नवंबर को कक्षावार मतदाता सूची का प्रकाशन।
23 नवंबर को मतदाता सूची पर दावा.आपत्ति।
24 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
25 नवंबर को कक्षा प्रतिनिधि का नामांकन होगा।
26 नवंबर को शाम 5 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि चुनाव प्रचार।
27 नवंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि का मतदान।
10.30 बजे तक मतगणना। 12 बजे से छात्रसंघ पदाधिकारियों के लिए नामांकन। 3.30 बजे से मतदान। शाम 4.30 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा।क्या बढ़ेगी परीक्षाओं की तारीख ?
रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी प्रदेश में एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा करवाने वाली पहली यूनिवर्सिटी थी। स्नातक तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। 20 से 27 नवंबर के बीच कई परीक्षाएं हैं जिन्हें चुनाव की वजह से अब आगे बढ़ाना होगा। इससे परीक्षाओं का शेड्यूल भी गड़बड़ाएगा। इधर ज्यादातर विद्यार्थी परीक्षाओं के भय से चुनाव से दूर हो सकते हैं।

Exit mobile version