Monday, May 11, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

चुनाव के चलते दिन में डायल 100 पर लगी रोक, अब इस सिस्टम से मिलेगा रिस्पांस

भोपाल । शहरों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पट्रोलिंग के लिए प्रदेश में डायल 100 की शुरूआत की गई थी। अब यह डायल 100 दिन में शहर में गश्त करते हुए दिखाई नहीं देगी। हालांकि कोई कॉल करें तो इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत वह तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

दरअसल, आचार संहिता के चलते डायल 100 के डे-पेट्रोलिंग स्थगित कर दी गई है। इसके पीछे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस दूर संचार मुख्यालय उपेंद्र जैन का मानना है कि डायल 100 के इवेंट्स बनाकर एफआरवी वाहनों का उपयोग चुनाव से संबंधित रैलियों, जुलूस आदि चुनाव संबंधी कार्यों में किया जा रहा है। लिहाजा इन वाहनों का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते दिन के गश्त में रोक लगा दी गई है।

आगामी विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक डायल 100 के एफआरव्ही वाहनों की डे-पेट्रोलिंग स्थगित कर दी गई है, ताकि इनका चुनाव से संबंधित रैलियों, जुलूसों आदि अन्य कार्यों में उपयोग न किया जा सके।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply