अंतराष्ट्रीय

अब अंतरिक्ष में भी मिलेगा कबाब, रेस्टोरेंट ने किया अनोखा प्रचार

नेशनल डेस्‍क।  अपने उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए कंपनियां अनूठे तरीके अपनाती हैं, ताकि उनके उत्पाद लोगों की नजरों में बने रहें।

इसी सोच के साथ यहां की एक कंपनी ने नया रेस्टोरेंट खोला, जिसकी मार्केटिंग सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि आसमान में भी की गई। रेस्टोरेंट को रॉकेट के आकार में बनाया गया है, इसलिए कंपनी ने अपने कबाब को मौसम की निगरानी करने वाले गुब्बारे में बांधकर आसमान में भेजा।

यह कबाब 1.24 लाख फीट की ऊंचाई तक जाकर दो घंटे में वापस आया। लौटने पर कबाब पूरी तरह जम चुका था। कंपनी इस कारनामे की योजना पिछले तीन महीने से बना रही थी। इस अनोखे प्रचार की स्थानीय लोगों ने काफी तारीफ की। कंपनी अब प्रचार के ऐसे और नायाब तरीके खोज रही है, ताकि जनता के बीच लोकप्रियता बनाई जा सके।

Leave a Reply

Back to top button