Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpur

अपहरण कर किशोरी से दुराचार करने वाले गिरफ्तार

जबलपुर नगर संवाददाता। कटंगी थाने के अंतर्गत एक ग्राम की रहने वाली 17 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी अपने गांव से दशहरा देखने के लिये कटंगी आई थी। जिसे दो युवकों ने अगवा किया था। वे उसे बाइक से जबलपुर लाए और स्टेशन पर एक युवक ने इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार करने के बाद अपने एक रिश्तेदार के यहां रुकने का पता दिया और वह वापस घर आ गया । इधर दोनों युवक के बताये गये पते के मुताबिक इटारसी पहुंचे जहां पर अपहरण करने वाले ने किशोरी के साथ दुराचार किया इसके बाद जिस युवक ने अपने रिश्तेदार के पता दिया था वह भी इटारसी पहुंचा और उसने भी किशोरी को अपनी हवश का शिकार बनाया । कुछ दिनों के बाद यह तीनों जबलपुर पहुंचे जहां पर एक किराये का मकान ले कर रहे थे।पुलिस पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर किशोरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे जिसके आधार पर पुलिस ने अपना जाल फैलाया और जबलपुर मंडी के पास से अपह्र्ताओं को गिरफ्तार कर किशोरी को दस्तयाव करने के बाद कटंगी लाया गया । जहां पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने शारीरिक संबंध बनाये पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत एक आरोपी को जेल भेज दिया गया । वही दूसरे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply