नई दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में समाजसेवी अन्ना हजारे ने गुरुवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जूस पिलाकर अन्ना का अनशन खत्म कराया।
इस दौरान जब देवेंद्र फडणवीस जब रैली को संबोधित कर रहे थे तो किसी ने उन पर जूता फेंक दिया। गनीमत ये रही कि जूता दूसरी ओर जाकर गिरा। फडणवीस इस हमले में बाल-बाल बचे।
फडणवीस मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी ओर किसी शख्स ने जूता फेंक दिया। हालांकि, जूता सीएम से काफी दूर था। अच्छी बात थी कि फेंकने वाले का निशाना सही नहीं लगा। वहीं, सीएम इस घटना से बिल्कुल भी प्रभावित न हुए। उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। अनशन के दौरान उन पर हमले की कोशिश किसने की, अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने 7 दिन से चल रहे अनशन को आज समाप्त कर दिया। सीएम फडणवीस ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म किया।







