Site icon Yashbharat.com

अनूपपुर के बिजुरी में दो बच्चियों सहित तीन की डूबने से मौत

water pani nadi

water pani nadi

Anupapur बुधवार को जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत सीतामढ़ी गांव के समीप केवई नदी पिकनिक स्पाट पर यह बड़ा हादसा हुआ है। जहां जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत जमुना से गए एक परिवार के तीन सदस्य पानी में डूब गए। इस घटना में एक पुरुष और दो बच्चियों की डूब जाने से मौत हो गई है। यह घटना बुधवार शाम की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके बाद मृतकों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए हैं। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों में शैलेंद्र सिंह 22 वर्ष और उनकी दोनों भतीजी खुशी 11 वर्ष और अवनी 8 वर्ष शामिल हैं। बताया गया पिछले वर्ष मृतक शैलेंद्र सिंह की शादी हुई थी। घटना के वक्त मृतक शैलेंद्र सिंह की पत्नी और दो भाभियां भी मौजूद थे। जानकारी अनुसार भालूमाड़ा थाना के वार्ड 13 निवासी शैलेंद्र सिंह परिवारजनों के साथ पिकनिक मनाने सीतामढ़ी गए हुए थे। इसी दौरान बुधवार शाम को शैलेंद्र सिंह के बड़े भाई की दोनों बेटी नहाते समय गहरे पानी में चली गई थीं जो डूबने लगीं तो चाचा शैलेंद्र सिं ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और बच्चियों को बचाने खूब कोशिश की लेकिन वे बचाने में नाकाम रहे और इसी दौरान तीनों की डूबने से मौत हो गई
Exit mobile version