Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latest

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली बनने वाले हैं मम्मी-पापा, क्रिकेट ने दी गुड न्यूज

Anushka Sharma Pregnancy: अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और विराट कोहली ने ट्वीट कर बताया है कि वे कब पिता बन जाएंगे। क्रिकेटर ने अपने ट्वीट में लिखा, जनवरी 2021 तक हम तीन हो जाएंगे। विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की। विराट ने लिखा, और तब हम हम तीन हो जाएंगे! जनवरी, 2021 आ रहा है। इसके साथ ही दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भी मिलना शुरू हो गए हैं। बता दें, विराट अभी आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं।

Virat Kohli और Anushkar Sharma इस दौर की बेहद हॉट जोड़ियों में से एक है। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर इसी कारण लगातार सुर्खियों में भी रहती है। बीते दिनों विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प बातें की। उन्होंने ये भी बताया था कि क्यों उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं किया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम