Site icon Yashbharat.com

अनुष्का मां बनने वाली है, पति विराट ने कहा… करें जनवरी का इंतजार

Anushka Sharma pregnant

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’
अनुष्का शर्मा ने भी विराट की तरह ट्वीट कर फैंस से गुड-न्यूज शेयर की है। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा को खूब बधाईयां मिल रही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी।
विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यूएई में हैं। वहीं, अनुष्का इस समय मुंबई में हैं। कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अपने पहले खिताब की तलाश में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में उतरेगी।
कोरोना महामारी के चलते खेल गतिविधियां और फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह ठप पड़ी थी। लॉकडाउन में विराट-अनुष्का साथ ही थे, इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे भी पोस्ट की थीं। अब जब खेल दोबारा पटरी पर लौट रहा है तो आईपीएल के लिए विराट अकेले ही यूएई गए हैं।
पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया में चल रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब कपल ने खुद ही यह जानकारी दी है कि जल्द ही वो पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।

Exit mobile version