Site icon Yashbharat.com

अनुपस्थित कर्मचारी पंकज निगम को नोटिस जारी

images 18 1

कलेक्टर ने एम.सी.एम.सी कक्ष और कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित कर्मचारी पंकज निगम को नोटिस जार

कटनी (10 अक्टूबर) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मंगलवार की देर शाम जिला कंट्रोल रूम और मीडिया मानीटरिंग और सर्टिफिकेशन समिति के कक्ष में औचक पहुचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद को एम.सी.एम.सी कक्ष मे कर्मचारियों द्वारा मॉनीटरिंग कार्य किया जाना पाया गया। पालियों में नियुक्त कर्मी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने एम.सी.एम.सी कक्ष के व्यवस्थित संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी मृगेन्द्र सिंह सहित उपस्थित कर्मियों को शाबाशी दी। कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्य के जिला कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डी.सी.सी प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद रहे। कलेक्टर ने यहां 100 मिनट के भीतर निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए सी- विजिल एप के संबंध मंे जानकारी प्राप्त की। डिप्टी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बताया सी- विजिल एप मंे एक मात्र शिकायत प्राप्त हुई है वह कटनी जिले से संबंधित नही है। इसके बाद कलेक्टर ने कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया जिसमें अनुपस्थित कर्मचारी समयपाल पंकज निगम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कंट्रोल रूम में निरीक्षण के दौरान शिफ्ट प्रभारी सहित 5 कर्मचारी उपस्थित रहे इस दौरान नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे। इसके पहले कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्वाचन भवन पहुचकर वहां की जा रही गतिविधियों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। शाखा का भी औचक निरीक्षण किया।

Exit mobile version