jabalpur

अधिग्रहित वाहन लेकर भागना पड़ा मंहगा

जबलपुर। चुनाव कार्य के लिए 16 नवंबर को अधिग्रहित किए वाहनों को लेकर भागना 4 वाहन मालिकों को महंगा पड़ा। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले पत्र के बाद आरटीओ ने वाहन (टैक्सी) मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा। बता दें कि निगरानी दलों के लिए 16 नवंबर को 16 वाहन अधिग्रहित कर कलेक्ट्रेट में खड़े कराए गए थे। चुनावी कार्य के लिए इनका रजिस्ट्रेशन भी कर लिया गया था। बावजूद इसके चालक वाहन लेकर भाग गए। मोबाइल भी बंद कर लिया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने वाहन मालिक बलजीत, सोनिया राजपूत, महेश ठाकुर और अज्जू रजक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Back to top button