अधिकारियों पर हमला, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े
ग्वालियर। शहर में तनाव की स्थिति बन गई है गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद पुलिस पार्टी पर पथराव किया गया। जवाब में पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। भारी मात्रा में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मामला सरकार द्वारा स्थापित की गई मिहिर की प्रतिमा पर लगी हुई शिला पट्टिका का है।
ASP ग्वालियर घायल, इलाके में तनाव
हिंसक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए मौके पर एडिशनल एसपी हितिका वासल, एएसपी सत्येंद्र सिंह तोमर, एएसपी राजेश दंडोतिया, सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी झांसी रोड आसिफ मिर्जा बेग, कंपू थाना प्रभारी राम नरेश यादव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एएसपी राजेश दंडोतिया घायल भी हो गए। उनके पैर में पत्थर लगे हैं। प्रशासन ने शिला पटि्टका को चारों ओर टीन से ढंक दिया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। तनाव बना हुआ है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने जाति विवाद मामले में कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। कमेटी की रिपोर्ट आने तक शिला पटि्टका को ढंक कर रखा जाए। मिहिर भोज की वीरता और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए मूर्ति को खुला रखें। कोर्ट ने यह भी कहा है कि दोनों समाज के लोगों से संयम बरतने की उम्मीद की जाती है। प्रशासन भी सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था बनाए रखे। मामले में अगली सुनवाई अब 20 अक्टूबर को होगी। प्रशासनिक टीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए गई थी जिस पर गुर्जर समाज के लोगों ने हमला कर दिया।

