jabalpur

अधिकमासः 11 दिनों में 7 विशेष संयोग

जबलपुर। 3 साल में एक बार आने वाले पुरुषोतम मास के इन 11 दिनों में 7 विशेष योग बन रहे हैं। इन दिनों में दान, पुण्य करने का अक्षय फल प्राप्त होता है। इन 11 दिनों में 6 सर्वार्थ सिद्घी योग, 1 अमृत सिद्धि योग आएंगे।

रविवार पंचमी के दिन सुबह 5.45 स 11.58 मिनट तक सवार्थ सिद्घी योग रहा सोमवार 4 जून सुबह 5.45 से दोपहर 3.05 मिनट तक सवार्थसिद्घी योग रहेगा।

मंगलवार 5 जून के दिन शनि वक्री होकर शनि नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही शाम को रवि योग रहेगा।

शुक्रवार 8 जून सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र तथा शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा। इसी दिन अर्द्धरात्रि में अमृत सिद्घी योग रहेगा, जो रात 11.02 मिनट से शनिवार की सुबह 5.11 बजे तक रहेगा।

शनिवार 10 जून पुरुषोतम एकादशी के साथ सर्वार्थ सिद्घी योग रहेगा। मंगलवार 12 जून सर्वार्थ सिद्घी योग बुधवार 13 जून अमावस्या एवं सर्वार्थ सिद्घी योग रहेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply