Latest

अजान की आवाज से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में खलल, डीएम को लिखा पत्र

सिविल लाइंस में अरसे से रह रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के घर के करीब एक मस्जिद से आने वाली अजान की तेज अवाज उन्हें ठीक से सोने नहीं देती। कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि अजान की अवाज उनकी नींद को खराब कर देती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करे। कुलपति ने एसएसपी, आईजी और कमिशर को भी पत्र की कॉपी भेजी है।

कुलपति की ओर से जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र का विषय है, ‘नॉयस पॉल्यूशन इन द सिविल लाइंस, प्रयागराज’ यानी ‘सिविल लाइंस, प्रयागराज में ध्वनि प्रदूषण।’कुलपति ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के निकट स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज अवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। हालंकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं हैं। कुलपति ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि यहां तक ईद में सुबह चार बजे सहरी की घोषणा की जाती है। इसके कारण भी आसपास के लोगों को समस्या होती है। कुलपति ने डीएम से अपेक्षा की है कि वह जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई करेंगे ताकि शांति कायम हो सके और अजान की तेज अवाज से परेशान लोगों को राहत मिल सके। ‘कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का पत्र मिला है। नियमानुसार इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ‘ जिलाधिकारी, भानु चंद्र गोस्वामी।

वर्तमान में लंबी छुट्टी पर कुलपति
इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की ओर से तीन मार्च को लिखा गया। यह पत्र तब वायरल हुआ, जब कुलपति लंबी छुट्टी पर हैं। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव 15 मार्च से लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। उनकी जगह विज्ञान संकाय के डीन प्रो. शेखर श्रीवास्तव कुलपति का चार्ज संभाल रहे हैं।

 

Back to top button