अजब गजब : एक अनोखी शाही शादी के बारे में, जहां दुल्‍हन रेंग कर दूल्‍हे के पास पहुंचती है

बैंकॉक, एजेंसी। इन दिनों थाइलैंड के राजा की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। थाइलैंड के राजा वाजीरालोंग्कोर्न अपने निजी सुरक्षा गार्ड से शादी कर ली है। 66 वर्षीय राजा वाजीरालोंग्कोर्न ने अपने से 26 साल छोटी सुथिदा तिदजई से शाही शादी की है। इस दौरान सुथिदा ने फर्श पर रेंग कर शादी की परंपरा को निभाया। राजा के अधिकारी भी इस दौरान रेंग रहे थे। शाही शादी का प्रसारण थाइलैंड के सरकारी टीवी चैनल में किया गया।

शाही शादी
बुधवार को शाही शादी के बाद राजघराने की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि शाही शादी के बाद राजा वाजीरालोंग्कोर्न की पत्नी सुथिदा को रानी का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही जनरल सुथिदा वाजीरालोंग्कोर्न ना अयुध्या को उनकी शाही पत्नी, रानी सुथिदा के तौर पर प्रमोट करने का फैसला लिया गया है, जोकि अब सुथिदा वाजीरालोंग्कोर्न ना अयुध्या शाही परिवार की हिस्सा हैं।

26 साल छोटी सुथिदा
रानी सुथिदा की उम्र चालीस साल है। वह काफी समय से राजा वजिरालॉन्गकोर्न की निजी सुरक्षा गार्ड के रुप में काम कर रही थी। राजा के अंगरक्षक बनने से पहले सुथिदा थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करती थी। 2014 में राजा वजिराॉन्गकोर्न ने सुथिदा को अपनी निजी अंग रक्षक यूनिट का डिप्टी कमांडर चुना था। प्रमोशन के चलते राजा ने उन्हें 2016 के दौरान सेना में जनरल का पद दे दिया और 2017 में सुथिदा को राजा का निजी सुरक्षा गार्ड बनाया था।

राजा के पहले से हैं सात बच्चे
बता दें कि 66 की उम्र में शादी करने वाले राजा वजिरालॉन्गकोर्न को राजा राम X के तौर पर भी जाना जाता है। राजा ने इसके पहले तीन शादिया की हुईं हैं। तीनों रानियों को राजा तलाक दे चुके हैं, और उनके सात बच्चे भी हैं। 66 साल के वाजिरालोंगकोर्न को उनके पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज की अक्टूबर 2016 में हुई मौत के बाद ‘सम्राट’ बनाए जाने की घोषणा की गई थी।

Exit mobile version