katni
अच्छी खबर : कटनी में लॉक डाउन के तीसरे दिन अच्छी खबर, 76 सेम्पल की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव, 8 अंडर प्रोसेस

कटनी। कटनी जिले में सोमवार से लागू लॉक डाउन के बीच आईसीएमआर जबलपुर से अच्छी खबर आई है।
आज शाम 4 बजे मिली 76 सेम्पल की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है, जबकि सेम्पल 8 अंडर प्रोसेस और एक की रिसेम्पलिंग होगी।
एक पॉजिटिव केस बड़वारा का है। ग्राम देवराकलां निवासी 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अभी 73 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।








