Site icon Yashbharat.com

अच्छी खबर: कटनी में लगातार तीसरे दिन मिले 200 से कम मिले मरीज, 453 सेम्पल की रिपोर्ट में 134 पॉजिटिव

images 10

कटनी। आशीष रैकवार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में पिछले कुछ दिनों से ब्रेक लगा हुआ है। लगातार तीसरे दिन जिले में 200 से कम पॉजीटिव केस मिले है। बुधवार को जहां 199 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी तो वहीं गुरूवार को 169 और आज 134 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक 134 नए पॉजीटिव केस 435 सेम्पल की रिपोर्ट में मिले हैं। पिछले 24 घंटे में रेपिड एंटीजन टेस्ट और मेडिकल कॉलेज से मिली आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 134 नए कोरोना केस सामने आए हैं।

जिला चिकित्सालय और ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में गुरूवार को 309 लोगों के सेम्पल जांच में लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देर रात मिली है। इसमे 68 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली

126 सेम्पल की पेंडिंग रिपोर्ट में 66 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। बताया जाता है कि 19 और 20 अपै्रल की की रिपोर्ट पेंडिंग थी, जो कल रात मिली है। आज के 134 नए पॉजीटिव केस मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार 865 हो गई है।

861 की सेम्पलिंग, 3353 पॉजीटिव, 1823 स्वस्थ
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अपै्रल के महीने में 9 हजार 861 लोगों ने कोरोना के लक्षण होने पर कोविड जांच केन्द्र पहुंचकर अपनी जांच कराई है। जिसमे से अब तक 3 हजार 353 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमे से 1 हजार 823 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमे से पिछले 24 घंटे में 183 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार 865 हो गई है, इसमे से 4 हजार 157 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

1681 एक्टिव केस, 253 भर्ती
बताया जाता है कि जिले में अभी भी 1 हजार 681 एक्टिव केस हैं। इसमे से 253 मरीजों को जिला चिकित्सालय द्वारा संचालित कोविड केयर सेंटरों और निजी चिकित्सालयों में भर्ती करते हुए उपचार किया जा रहा है। जबकि हल्के लक्षण वाले 1428 मरीज होम आईसोलेशन पर हैं। जिले में अब 99 हजार 644 लोगों की सेम्पलिंग की जा चुकी है। इसमे से 92 हजार 725 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Exit mobile version