Site icon Yashbharat.com

अचानक बिगड़ी भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत, पार्टी ऑफिस में बेहोश होकर गिरी

pragya singh thakur

भोपाल, एजेंसी। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद वह पार्टी ऑफिस में ही बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उन्हें ऑफिस से बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया। दरअसल, वह श्याम प्रसाद मुखर्जी की वे भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत खराब चल रही है। कुछ समय तक वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रहीं थी।

गौरतलब है कि प्रदर्शनी शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म करना श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था। उनका सपना पूरा हो गया है। अब मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

बिती 30 मई को प्रज्ञा सिंह ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर भोपाल शहर में लगाए गए थे।अगले ही दिन यानी 31 मई को उनके दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई थी।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा को स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी। वह पिछले काफी समय से दिल्ली में भर्ती थी। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी आंख से भी उन्हें साफ नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रेन से लेकर रेटीना तक में सूजन आ गई है। डॉक्टरों ने प्रज्ञा को सलाह दी थी कि वह बातचीत कम करें। भोपाल में उनके नाम के पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा था कि ये कांग्रेस पार्टी की हरकत है।

Exit mobile version