मध्यप्रदेश

अखबार बेचने वाले दत्‍तक पुत्र कौशल को भूले राहुल-डॉ नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी द्वारा सोमवार को भोपाल यात्रा में दिये गए सम्बोधन को दिशाहीन और संकल्प रहित करार दिया है। उन्होंने रा​हुल गांधी को याद दिलवाते हुए कहा कि वह अपनी पहले की भोपाल यात्रा में अखबार बेचने वाले एक गरीब नाबालिग बच्चे से उसे पढ़ाने के लिये मदद करने का अपना वादा भी पूरा नहीं कर सके। राहुल ने एक दत्तक पुत्र बनाया था, लेकिन कौशल के बारे में राहुल ने कुछ नहीं बोला।राहुल ने एक दत्तक पुत्र बनाया था, लेकिन कौशल के बारे में राहुल ने कुछ नहीं बोला। प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी, आरोपों की राजनीति करते हैं और भाजपा विकास की बात करती है। भोपाल यात्रा के उनके सम्बोधन में कोई दृष्टि और संकल्प नहीं है।

sad rahul gandhi story 647 120116014404 120117021954
उन्होंने कहा कि राहुल का शो एक पूरा प्रायोजित कार्यक्रम था, कार्यक्रम में जो प्रश्न आये थे, दरअसल वो पूछे ही नहीं गये थे। राहुल, जहां भी गये वहां कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम लगातार जीत रहे हैं और चौथी दफा भी विजयी होगें तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेगें।

अखबार बेचने वाले नाबालिग बालक कौशल शाक्य का जिक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2013 में पिछली भोपाल यात्रा के वक्त राहुल ने कौशल से उसे पढ़ने के लिये मदद करने का वादा किया था, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं हुई। मिश्रा ने कहा कि इस बारे में आज स्थानीय अखबारों में खबर छपी है, लेकिन राहुल या कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मिश्रा ने आरोप लगाया कि पिछले दौरे में राहुल ने एक दत्तक पुत्र बनाया था, लेकिन कौशल के बारे में राहुल ने कुछ नहीं बोला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply