Latestराष्ट्रीय

अंतिम सफर पर जेटली, राजकीय सम्मान से दी जाएगी विदाई

Arun Jaitley  funeral Live Updates: पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने दोपहर 12.07 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 66 साल थी। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

LIVE UPDATES

–  भाजपा मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए अंतिम यात्रा पर निकल गई है। यहां उनका राजकीय सम्मान के  अंतिम संस्कार किया जाएगा।

-केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली को भाजपा मुख्यालय पर अंतिम सम्मान दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rajnath tweet(3)

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि दी।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में लाया गया।

jaitely hq

– मजीद मेनन ने कहा कि जेटली उन बहुत कम नेताओं में से थे, जिनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्षता है। वास्तव में वह भाजपा के लिए एक अमूल्य संपत्ति थी। शून्य को भरना मुश्किल है।

majeed memon bjp

– पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है।

bjp hq arun jaitely tweet

-अरुण जेटली के निधन पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, सर डोमिनिक अस्क्विथ ने कहा उन्हें ब्रिटेन के कई लोग अच्छी तरह से जानते थे, मैंने उनके साथ काम किया थे। उनकी हमेशा याद आती रहेगी।

british high commission

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा, राकांपा नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, आरएलडी नेता अजीत सिंह और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

JAITELY TWEET

-शनिवार को बहरीन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी अरुण जेटली को याद करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं गहरा दर्द दबाए हुए बैठा हूं। आज मेरा दोस्त अरुण चला गया।’ पीएम मोदी ने कहा कि जब सभी कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे हैं, उस समय मेरे भीतर एक शोक है। मैं गहरा दर्द दबाए हुए बैठा हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply