यह सब संभव होगा माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीनों के जरिए। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसीएल) ने इसके लिए आक्सीजन माइक्रो एजेंसी और आईडीएफसी बैंक के साथ करार किया है। भोपाल के दो पेट्रोल पंपों में तो मशीनें इंस्टॉल भी हो गई हैं। राजधानी में इसकी शुरुआत आईओसीएल के 26 पेट्रोल पंपों से होगी।
बता दें कि डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत राजधानी को कैशलेस में नंबर वन बनाने के लिए बुधवार को स्मार्ट सिटी कापार्रेशन लिमिटेड ने सभी पेट्रोल पंपों सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की थी। बैठक में आईओसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक आजम मतीन ने बताया था कि भोपाल के पेट्रोल पंपों को आगामी दो माह में इस तरह की सर्विस के लिए तैयार कर लिया जाएगा।
क्या है माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन, कैसे होगा पेमेंट
माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन एक तरह की प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन है, जो रिटेल नेटवर्क के जरिए पैसे ट्रांसफर करती है। यह मशीन डेबिट, के्रडिट, क्यूआर कोड, भीम और आधार-पे और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की सेवा एक साथ उपलब्ध कराती है। इसके लिए मशीन में एक बार केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी, इसके बाद किसी भी पेट्रोल पंप से आप अपना अगूंठा लगाकर भुगतान कर सकते हैं।
सेल्फ सर्विस की भी होगी शुरुआत
पेट्रोलियम कंपनियां 6 से 8 महीने में भोपाल में ऐसी मशीनें लगाने जा रही हैं, जो सेल्फ सर्विस वाली होंगी। इस मशीन से उपभोक्ता अपने वाहनों में सेल्फ सर्विस से पेट्रोल-डीजल भरवा सकेंगे और पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने विदेशों से मशीनें बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोपाल ही नहीं, बल्कि देशभर के बड़े-बड़े शहरों के पेट्रोल पंपों पर यह मशीनें लगाई जाएंगी या फिर सेल्फ सर्विस पेट्रोल पंप ही खोला जाएगा।
फ्यूल चोरी की नहीं होगी शिकायत
कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने शहर के पेट्रोल पंपों पर जल्द ही दो तरह की व्यवस्था लागू की जाएगी। पहली सेल्फ सर्विस मशीन। इसके जरिए उपभोक्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पट्रोल भरवा सकेंगे। दूसरी हाईटेक व्यवस्था होगी, इसमें पेट्रोल पंपों पर माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन लगाई जाएगी, जो आधार से लिंक होगी। इस पर अंगूठा लगाने पर सीधे अकाउंट से भुगतान हो जाएगा। इस व्यवस्था से फ्यूल चोरी की शिकायतें भी खत्म हो जाएंगी।
-डॉ. सुदाम पी. खाडे, कलेक्टर भोपाल
खुद भर सकेंगे गाड़ी में पेट्रोल
सेल्फ सर्विस सिस्टम के जरिए उपभोक्त स्वयं गाड़ी में पट्रोल-डीजल भर सकेंगे। इसके लिए कर्मचारी की जरूरत नहीं होगी। आपको बस मशीन के जरिए पेमेंट करना होगा। मैं स्वयं रसिया, दुबई व जर्मनी में सेल्फ सर्विस पेट्रोल-डीजल डिलीवरी सेवा को देख चुका हूं। पेट्रोलियम कंपनियां पंप संचालकों को यह जानकारी दे चुकी हैं कि इस तरह की व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।
- आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान
-
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
कटनी में अमानक खाद-बीज और अवैध भंडारण पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: 5 विक्रेताओं पर FIR, 10 पर विक्रय प्रतिबंध और 6 के लाइसेंस निरस्त व निलंबित -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में सनसनीखेज मामला: टॉयलेट में छिपा मिला ऑन मोबाइल, नहाती छात्राओं के वीडियो बनाती थी महिला वार्डेन; गिरफ्तार -
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय; 7 लोग हुए बरी -
चीन के किंगदाओ शिपयार्ड में विदेशी कार्गो जहाज में लगी भीषण आग: 20 की मौत, 5 लापता; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए सख्त जांच के आदेश -
धार का ज्ञानपुरा गांव बनेगा मध्य प्रदेश का ‘एस्ट्रो विलेज’: आसमान में टिमटिमाते तारों व आकाशगंगा को निहार सकेंगे पर्यटक, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान -
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ -
हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा बने उपाध्यक्ष -
भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान: FAS रिपोर्ट का दावा, नई मिसाइलों के लिए भी वॉरहेड तैयार -
गौरव भाटिया मानहानि मामला: CJP नेता 24 घंटे में हटाएंगे विवादित ट्वीट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी नसीहत-‘विरोध के और भी तरीके होते हैं’ -
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से -
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: सऊदी पर हूती हमले के बाद एक्शन में पाकिस्तान, ईरान को दी कड़ी चेतावनी; मोचा शहर पर कब्जे से समंदर में हड़कंप -
चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन: शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा बंपर लाभ -
सागर में जहरीली शराब कांड पर एक्शन में CM मोहन यादव: ‘नीचे से ऊपर तक दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई, अवैध साम्राज्य पर चलेगा बुलडोजर’
