Site icon Yashbharat.com

स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला

IMG 20260910 WA0071

स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूल

बरही। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बरही थाना पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में फिटनेस, परमिट एवं इंश्योरेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान कुछ स्कूली वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। कहीं फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं था, तो कहीं परमिट एवं इंश्योरेंस संबंधी कमियां सामने आईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने चार वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला।

पुलिस ने वाहन चालकों और स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूली वाहनों के दस्तावेज पूर्ण एवं वैध रखें तथा वाहनों का संचालन निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप ही किया जाए।

बरही थाना पुलिस ने कहा कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version