Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में 11 नए मरीज, कुठला के 2, बरही और कोतवाली का 1-1 पुलिस कर्मी व डायल 100 का चालक पॉजिटिव

images 50 1

कटनी। कटनी में आज 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जिसमे कुठला थाने के 2 पुलिस कर्मी, बरही थाने का एक आरक्षक, कोतवाली थाने की एक महिला पुलिस कर्मी, डायल 100 का चालक सहित अन्य लीग शामिल है।

जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे 81 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है। जिसमे कुठला थाने में पदस्थ 26 वर्षीय और 39 वर्षीय पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा बरही थाने में पदस्थ 30 वर्षीय पुलिस कर्मी एवं बरही के वार्ड नम्बर एक केवलारी निवासी 38 वर्षीय डायल 100 का चालक, एमईएस लाइन माधवनगर सिंधी गुरुद्वारा निवासी 45 वर्षीय पुरूष, रघुनाथगंज निवासी 47 वर्षीय महिला, हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी 60 वर्षीय महिला, रीठी के पटौहा निवासी 22 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय पुरूष शामिल है। इस तरह अब कटनी जिले में कुल मरीजों की संख्या 162 हो गई है।

Exit mobile version