राष्ट्रीय

जब लेडीज टॉयलेट में जा घुसे राहुल गांधी

नई दिल्लीः कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मिशन गुजरात को पूरा करने के लिए इन दिनों काफी मेहनत कर रहे हैं। इसी के चलते वे दूसरी बार गुजरात दौरे पर हैं। वहीं इस बार राहुल के साथ ऐसा वाकया हो गया कि वे झेप गए। दरअसल प्रचार के दौरान छोटापुर जिला पहुंचे राहुल गांधी गलती से महिला शौचालय में घुस गए। वे यहां जिले में इवेंट ‘संवाद’ के तहत युवाओं से मुलाकात के लिए आए थे। जब राहुल हॉल से बाहर आए तो महिला शौचालय में घुस गए।

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter 

दरअसल वहां पर कोई ऐसा चिन्ह नहीं था जिससे पता लगे कि ये महिला या पुरुषों का शौचालय है। हालांकि गुजराती में वहां पर एक पोस्टर चिपका था, जिसपे लिखा था, ‘महिला माटे शौचालय’ लेकिन राहुल उसे पढ़ नहीं पाए। गलती का एहसास होने पर राहुल गांधी तुरंत शौचालय से बाहर आए। इस दौरान बाहर खड़े लोग उन्हें देखकर मुस्कुराने लगे। पूरी घटना को मीडिया के कैमरों में कैद हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “जब लेडीज टॉयलेट में जा घुसे राहुल गांधी

Leave a Reply