झींझरी पुलिस चौकी द्वारा की गयी गलत कार्यबाही युवा मोर्चा ने एस पी क़ो दिया ज्ञापन

युवा मोर्चा द्वारा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क़ो ज्ञापन दिया गया जिसमे बताया गया की आकाश माली अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने मित्रों के साथ भोजन करने मून नाइट रेस्टॉरेंट में गया था जहां परं आकाश एवं उसके मित्रों के साथ कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जिनके नाम सुधांशु सिंह, शिवम सिंह एवं शुभम सिंह के द्वारा मारपीट की गई एवं अपहरण एवं लूट करने कोशिश भी की गई साथ ही उसे माउजर एवं कट्टा दिखाकर चमकाने का प्रयास भी किया गया। पूरी घटना के पश्चात माधवनगर थाने में जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले में मेडिकल रिपोर्ट लगना अभी बाकी है। लेकिन झिंझरी चौकी के प्रशासन द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ दबाववश झूठी शिकायत की गई। उक्त एफआईआर में एसे लोगों के नाम जोडे गए जो घटना स्थल पर उपस्थित नही थे।
अतः युवा मोर्चा यह मांग करता है कि उक्त मामले की जांच करके निर्दोष लोगों के नाम काट कर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें, अन्यथा युवा मोर्चा द्वारा पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई झूठी कार्यवाही के खिलाफ उक्त आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस दौरान  भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष शांतानु दत्ता, जिला महामंत्री दिलराज सिंह अक्षय श्रीवास्तव, हर्ष पांडे, धर्मेंद्र गर्ग पप्पा मिश्रा, सुमित जायसवाल, रेशु टुडहा, नीरज पोपटानी, सौरभ दुबे, संकल्प तिवारी, अतिन अग्रवाल, रितिक कुंडे, सौरभ शुक्ला, अखिल मिश्रा, शुभम गुप्ता, राज दुबे, आयुष पांडे, अंश तोमर  उपस्थित रहे

Exit mobile version