सोन नदी घाटों पर शिकायत करने वाले युवक पर हमला, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया, सोन नदी के घाटों से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ शिकायत करने वाले नंदकिशोर पांचे पर चार आरोपितों ने हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
सोन नदी घाटों पर शिकायत करने वाले युवक पर हमला, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया
जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।पुलिस ने बंटी कालबेले को गिरफ्तार किया है, जबकि छोटू कालबेले, राजा कालबेले और नारायण मात्रे की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार नंदकिशोर ने कलेक्ट्रेट में शिकायत की थी कि आरोपित उसकी जमीन से ट्रैक्टर में रेत भरकर ले जा रहे थे। खनिज और राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर जब्त कर दिए गए थे। इस पर नाराज होकर आरोपितों ने सोन नदी पुल पर नंदकिशोर को गालियां देते हुए पीटा।
हमले में युवक के सिर, चेहरे और पीठ में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है। सोन नदी घाटों पर शिकायत करने वाले युवक पर हमला, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

