Site icon Yashbharat.com

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जघन्य वारदात क़े विरोध में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

IMG 20240817 WA0032

कटनी। कोलकाता मे एक जूनियर डॉक्टर का रेप व हत्या की घटना मे देश भर मे आक्रोश पनप रहा इसी तरह कटनी मे डॉक्टरों ओर समाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा।

आज शाम समाजसेवी संगठन द्वारा केंडल मार्च निकाला गया जो की कचहरी चौक से शुरू होकर सुभाष चौक थाना तिराहा स्टेट बैंक तिराहा क़े सामने शहीद स्मारक मे समाप्त हुआ इस दौरान राज दुबे, शौर्य पाठक, कार्तिक तिवारी, अर्जित खरे, राहुल दुबे, अजय माली, सिद्धांत जैन, अभिषेक बजाज, आकाश मौर्य, अवध पांडेय, रुक्मणी पांडेय, रजनी वर्मा, शालिनी जैन, महिमा दुबे, महक, महिमा पांडेय, जया थापा, तनु श्री, प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य छात्र छात्रा व नगर के समाजसेवी जन मौजूद रहे l

Exit mobile version