Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

खितौला में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

खितौला में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत।खितौला क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही युवक चिंटू ठाकुर  की मौके पर ही  मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि