Site icon Yashbharat.com

कटनी: कार-बाईक की भिड़ंत में युवक गंभीर

IMG 20240719 WA0014

कटनी। रंगनाथनगर थाना अंतर्गत बरगवां में आज सायं कार और बाईक के बीच हुई भिडं़त में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।

दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कचहरी चौक क्षेत्र में चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाला युवक अमित त्रिपाठी आज सायं किसी कार्यवश बरगवां क्षेत्र गया था, इसी दौरान उसकी मोटरसाईकिल की भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीई 7320 से हो गयी।जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

Exit mobile version