katniLatest

सुभाष चौक निवासी युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत सुभाष चौक जयदयाल रोड निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुभम यादव पिता शारदा प्रसाद यादव 32 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने घर पर फांसी लगा ली।

परिजन जब कमरे में पहुँचे तो शुभम को फांसी के फंदे में लटका देख स्तब्ध रह गए और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है। फिलहाल कारण अज्ञात है।

Back to top button