युवा नेता पर्थ समाधिया एवं अभय खरे पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

युवा नेता पर्थ समाधिया एवं अभय खरे पर ब्लैकमेलिंग के आरो
कटनी-कुछ दिन पूर्व युवा कांग्रेस चुनावों के पराजित प्रत्याशी पार्थ समाधिया एवं अभय खरे पर खिरहनी फाटक निवासी राहुल कुरील ने ब्लैकमेलिंग कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि मैंने पार्थ समधिया एवं अभय खरे को उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देने हेतु कॉल किया तो पार्थ द्वारा मुझे जातिसूचक गाली दी गई वह कहा गया कि तुमने मेरे पक्ष के मतदान नहीं कराया अब तुम देखो में तुम्हारा क्या हाल करता हूँ,उसके बाद उनके द्वारा बिना तथ्य के मेरे ऊपर फिरौती मांगने का झूंठा प्रकरण दर्ज कराने का आवेदन माधवनगर थाने के दिया गया।जिसकी जानकारी लगते ही मेरे द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को मामले की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने हेतु आवेदन दिया एवं मामले को पूर्णतः ब्लैकमेलिंग से प्रेरित बताया गया।राहुल कुरील द्वारा मामले में हर स्तर की जांच में सहयोग प्रदान करने की भी बात कही।








