Youth Katni द्वारा गायन और नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Youth Katni युवाओं में सांस्कृतिक प्रतिभा निखारने हेतु निरंतर मंच प्रदान कर रही है। संस्था की संचालिका अनू शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दिवस स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सीमा त्रिपाठी प्राचार्य एवं शबनम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रही। डीपीएस स्कूल के संचालक अनुराग जैन एवं श्रीमती जूही जैन ने कार्यक्रम की सफलता हेतु भरपूर सहयोग प्रदान किया जिसका यूथ कटनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
डांस प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में कटनी महिला महाविद्यालय की छात्रा इस अग्रवाल ने प्रथम स्थान डीपीएस स्कूल अदिति शर्मा को द्वितीय स्थान एवं इसी विद्यालय की शोभनी राय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
डांस प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप में डीपीएस विद्यालय की तीनों छात्रों ने बाजी मारी जिसमें आराध्या श्रीवास्तव को प्रथम स्थान अनिका जैन को द्वितीय स्थान एवं ऋषिका पंजवानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ साइना इंटरनेशनल स्कूल की निष्ठा सिंह को विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ। गायन प्रतियोगिता में गायन प्रतियोगिता में डीपीएस विद्यालय के छात्र आशुतोष चंद्र को प्रथम स्थान वर्ष में विद्यालय की शिविका श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान एवं डीपीएस विद्यालय की वानिया संगतानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
डांस प्रतियोगिता में सपना नामदेव बलभद्र गौर और रंकित चक्रवर्ती ने निर्णायक की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। गायन प्रतियोगिता में अमीन खान एवं डॉक्टर चित्रा प्रभात निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता चौदह एवं नेहा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजक ग्रुप में शांभवी श्रीवास्तव अर्चना पुरवार किटी गुप्ता सर्जना कनदेले नीतू गुप्ता शालिनी सोनी रश्मि सोनी शोभा राय ममता कारदा प्रियंका गुप्ता आरती शिवहरे मंजुला गुप्ता पूनम गुप्ता और वंदना सोनी ने आयोजन ग्रुप की भूमिका का निर्वहन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीना शिवहरे साधना जैन श्रीमती शशि दुबे डॉक्टर रश्मि सिंह बघेल स्नेह लता सोनी नीना मैनी श्रीमती मेनका कंथारिया ललिता गट्टानी उमा भगोरिया पूजा तनवानी सीमा नाहर किरण निगम अनुभा खमपरिया ज्योति गुप्ता और रोशनी गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।