Site icon Yashbharat.com

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु ने NEET परीक्षा घोटाले की सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की

IMG 20240612 WA0002

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा नीट परीक्षा के संचालन और परिणाम की तत्काल व्यापक सुप्रीम कोर्ट स्टार की जांच की मांग की है उन्होंने बताया कि शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है यह कार्रवाई हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनडीए द्वारा प्रकाशित परिणाम में संबंधित गंभीर आरोपों और अनियमिताओं के बाद की गई है ।

अंशु मिश्रा ने बताया कि आज छात्र आत्महत्या कर रहे हैं इनका जिम्मेदार कौन है 600 अंक लेकर भी छात्र असमंजस में है उनको सीट नहीं मिल रही है इसका जिम्मेदार कौन हम मांग करते हैं एनडीए की इस नीट परीक्षा घोटाले उच्चतम न्यायालय अधिकारियों द्वारा जांच की जाए

इस परीक्षा में प्रभावित छात्रों का उचित न्याय दिलाया जाए भले ही फिर से परीक्षा आयोजित की जाए जिला अध्यक्ष ने प्रमुख मामलों पर प्रकाश डाला नीट परीक्षा स्थापित पैटर्न के अनुसार उम्मीदवारों के 719 या 718 अंक हासिल करना अकल्पनीय है फिर भी यह अंक एनडीए द्वारा जारी किए गए इस कोडक्लाउड में दिखाई देते हैं

जिससे परीक्षा परिणाम के अखंडता पर महत्वपूर्ण संदेह पैदा होता है हम इसकी जांच की मांग करते हैं

Exit mobile version