सनशाइन एकेडमी के नन्हे छात्रों को मिला ताइक्वांडो और स्केटिंग का प्रशिक्षण

कटनी(YASHBHARAT.COM)। नगर निगम के सामने रायबाडा स्थित सनशाइन अकादमी के छात्रों को स्केटिंग एवं ताइक्वाडो का प्रशिक्षण दिया गया। तायक्वोंडो एक मार्शल आर्ट है, सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है और ये गतिविधियां बच्चों की मांसपेशियों की टोन, ताकत, लचीलापन, चपलता, सजगता और सहनशक्ति को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह उन्हें तनाव से राहत दिलाने में भी मदद करता है, ठीक वैसे ही जैसे यह वयस्कों के लिए करता हैl स्केटिंग पूरे शरीर की कसरत प्रदान करती है जो बच्चों को मांसपेशियों की ताकत, हृदय की सहनशक्ति और चपलता विकसित करने में मदद करती है। सभी शिक्षिको ने बच्चों को ताइक्वांडो और स्केटिंग की बेसिक जानकारी देते हुए उसके सही तरीकों को समझाया l इस आउटडोर एक्टिविटी में बच्चों ने बहुत ही हर्षोल्लाह के साथ भाग लिया और बच्चों ने ताइक्वांडो और स्केटिंग के सभी नियमों को समझा इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्री मति जूही जैन ने कहा कि स्कूलों में मार्शल आर्ट के माध्यम बच्चे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करते हैं। इसके साथ ही स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमति शबनम अख्तर ने बच्चों के भविष्य की उज्जवल कामना की है।

Exit mobile version