सब्जी मंडी के पास दीनदहाड़े चली चाकू, युवक गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

सब्जी मंडी के पास दीनदहाड़े चली चाकू, युवक गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जार

कटनी- शहर के मुख्य क्षेत्र सब्जी मंडी के पास गुरुवार को चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्रशांत सोनी पिता विष्णू सोनी उम्र लगभग 40 वर्ष पर धारदार चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपस्थित नागरिकों के अनुसार हमले में बुच्चड़, उसकी दो बहनें, भांजा एवं दो अन्य साथी शामिल बताए जा रहे हैं। अज्ञात कारणों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पक्ष ने प्रशांत सोनी पर हमला कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version