गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़े युवा भाजपा नेता यश पाठक
गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़े युवा भाजपा नेता यश पाठ
कटनी। केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो) और सम्मान (गौ माता राष्ट्रमाता बने) का मौलिक अधिकार प्रदान कराने के उद्देश्य को लेकर देश भर में गौ सम्मान आव्हान अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से युवा भाजपा नेता, समाजसेवी व युवा उघोगपति यश पाठक भी जुड़े और गौ सुरक्षा का संकल्प लिया। गौ सेवक करण मिश्रा ने श्रीपाठक को इस अभियान में जोड़ते हुए बताया कि यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले ना होकर केवल ईश्वर, गोमाता और नंदी बाबा के सानिध्य में होगा। इस अभियान में कोई नेतृत्व कर्ता नहीं होगा भारत के समस्त गो प्रेमी संत भक्त कार्यकर्ता समान रूप से कार्य करेंगे। इस अभियान में किसी आचार्य, संत, महंत, नेता, अभिनेता, कार्यकर्ता का फोटो, पोस्टर, बैनर, होल्डिंग पर नहीं लगेगा केवल नंदी महाराज और गोमाता का ही चित्र मुद्रित होगा। यह अभियान किसी भी राजनैतिक दल, संगठन अथवा किसी भी राज्य अथवा केंद्र सरकार के विरुद्ध नहीं है। इस अभियान का उद्देश्य केवल यही है कि गोमाता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान मिले। यह अभियान पूर्ण रूपेण अहिंसक होगा। इस दौरान किसी भी राष्ट्रीय अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले विचारकों को पूरी तरह दूर रखा जाएगा। इस अभियान में कोई मंचीय उद्बोधन नहीं होगा, कोई माइक से भाषण नहीं होगा। गो प्रेमीजन, संकीर्तन, रैली और प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अगर कोई इस अभियान के नाम से दान या चंदा मांगे तो तुरंत 8239711008 नंबर पर शिकायत करें। बताया जाता है कि आगामी 27 अप्रैल सोमवार को प्रत्येक तहसील क्षेत्र के 1000 गो भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर उस जिले में जितने तहसील मुख्यालय है। वहा जाकर तहसीलदार अथवा एसडीएम को राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देंगे। जिसमें भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर विराजमान करने, गौ माता को सम्मान देने, गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बनाने, भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त करने की मांग की जाएगी।

