शादी कार्ड दिखाने पर मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
शादी कार्ड दिखाने पर मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर। जिले में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं और कैटरर्स की चिंता बढ़ गई थी। भोजन व्यवस्था के लिए आवश्यक सिलेंडर न मिलने की स्थिति में कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही थी।
शादी कार्ड दिखाने पर मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
इसी बीच गैस कंपनियों ने शादी समारोहों में राहत देने का फैसला लिया है। अब शादी कार्ड दिखाने और निर्धारित जमा राशि व रिफिलिंग शुल्क कुल 4,050 रुपये जमा करने पर उपभोक्ताओं को दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, जिले में मंगलवार से विवाह सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अधिकांश आयोजनों में भोजन की जिम्मेदारी कैटरर्स को सौंपी गई है, लेकिन सिलेंडर की कमी के कारण कई जगह डीजल भट्टी और इलेक्ट्रिक तंदूर जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जा रहा था।
अब इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों के इस निर्णय से विवाह आयोजनों में भोजन व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो शादी समारोह के लिए सिलेंडर जुटाने को लेकर परेशान थे।

