Site icon Yashbharat.com

योगराज सिंह का धोनी पर हमला: ‘आइने में देखें अपना चेहरा, युवराज का करियर बर्बाद किया है उसने

yograj on dhoni yuvraj singh yuvraj singh father yograj singh ms dhoni a25db345ae1dc6f15bc67d9329547281

योगराज सिंह का धोनी पर हमला: ‘आइने में देखें अपना चेहरा, युवराज का करियर बर्बाद किया है एमएस धोनी ने। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर एमएस धोनी पर जमकर बरसे हैं। भारत के लिए सात मैच खेल चुके योगराज ने कई बार सार्वजनिक मंच पर भारत के पूर्व कप्तान धोनी की आलोचना की है और उन पर अपने बेटे युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगााया है। धोनी पर फिर से हमला बोलते हुए योगराज ने कहा है कि वह धोनी को जिंदगी में कभी माफ नहीं करेंगे। योगराज का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर एमएस धोनी पर जमकर बरसे हैं। भारत के लिए सात मैच खेल चुके योगराज ने कई बार सार्वजनिक मंच पर भारत के पूर्व कप्तान धोनी की आलोचना की है और उन पर अपने बेटे युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगााया है। धोनी पर फिर से हमला बोलते हुए योगराज ने कहा है कि वह धोनी को जिंदगी में कभी माफ नहीं करेंगे। योगराज का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

योगराज ने जी स्विच के यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब कुछ अब सामने आ रहा है। उन्हें जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं की हैं, पहला जिसने मेरे लिए गलत किया है, मैंने उसे कभी माफ नहीं किया है और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी भी उन्हें गले नहीं लगाया है, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे।

 

Exit mobile version