योगी सरकार का नया नियम: अब हर अंडा बताएगा अपनी उम्र, बिना डेट वाले अंडों पर कार्रवाई

योगी सरकार का नया नियम: अब हर अंडा बताएगा अपनी उम्र, बिना डेट वाले अंडों पर कार्रवाई

योगी सरकार का नया नियम: अब हर अंडा बताएगा अपनी उम्र, बिना डेट वाले अंडों पर कार्रवाई।
Yogi Adityanath सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 1 अप्रैल से अंडा उत्पादकों और व्यापारियों के लिए हर अंडे पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है।

ऊना दलित हिंसा केस में 10 साल बाद फैसला, 37 आरोपी बरी, 5 को 5 साल की सजा

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव Mukesh Meshram के मुताबिक, इस कदम का मकसद ग्राहकों को सुरक्षित और ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। पहले कई जगहों पर अंडों की गुणवत्ता और उनकी ताजगी को लेकर नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जाता था।

नए नियम के तहत अगर कोई व्यापारी या किसान अंडों पर तारीख नहीं लिखेगा, तो उन अंडों को नष्ट किया जा सकता है या उन पर “मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त” (Not Fit For Human Consumption) का लेबल लगाया जा सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से बाजार में बिकने वाले अंडों की गुणवत्ता बेहतर होगी और उपभोक्ताओं को यह साफ पता चल सकेगा कि अंडा कितना ताजा है।

Exit mobile version