Site icon Yashbharat.com

Ye Rishta Kya Kahlata Hy: Hina Khan – ब्रेस्ट कैंसर की बीमारीको झेल रहीं हिना खान, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा दर्द

11 07 2024 hina khan cancer post 1

Ye Rishta Kya Kahlata Hy: Hina Khan – ब्रेस्ट कैंसर की बीमारीको झेल रहीं हिना खान, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्द लिखा।टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले से ही उन्हें कैंसर का पता चला है और उनका इलाज चल रहा है। हिना ने खुद ही इस बात की जानकारी शेयर की थी कि उन्हें थर्ड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है। इस खबर को सुनकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई हैरान रह गया था। इस मुश्किल समय में भी हिना पूरी हिम्मत रख रही हैं और अपने फैंस के साथ हर अपडेट शेयर कर रही है। वहीं, अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की है।

हिना ने दर्द से राहत के लिए मांगी दुआ

हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे हर कोई समझ सकता है कि एक्ट्रेस बहुत ज्यादा दर्द में है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “अल्लाह के सिवाय कोई भी आपके दर्द को दूर नहीं कर सकता है। प्लीज, अल्लाह, प्लीज।” इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल इमोजी भी लगाए हैं। बता दें कि इससे पहले हिना ने अपने कैंसर पता लगने की जर्नी को भी शेयर किया था। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वे अक्सर बीमार रहने लगी थीं, उन्हें बार-बार बुखार आने लगा था। वे जब डॉक्टर के पास गईं, तो उन्हें कैंसर के टेस्ट करवाने की सलाह दी। यह सुनकर वे काफी हैरान रह गईं।

Exit mobile version