अंतराष्ट्रीय

World Corona Update : 78 दिनों के बाद आज अनलॉक होगा न्यूयार्क, तंजानिया हुआ कोरोना मुक्त

वॉशिंगटन।  दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 7 हजार 405 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 44 हजार 885 हो गया है। अब तक 34 लाख 85 हजार 693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 78 दिन के लॉकडाउन के बाद अमेरिका के सबसे संक्रमित शहर न्यूयॉर्क सिटी को सोमवार से खोला जाएगा।

सोमवार से कंट्रक्शन, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर को खोल दिया जाएगा। उम्मीद है अब चार लाख लोग अब काम पर जाएंगे। उधर, तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया।

 

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20,13,653 1,12,642 7,62,638
ब्राजील 6,91,962 36,499 3,02,084
रूस 4,67,658 5,971 2,30,688
स्पेन 2,88,630 27,136 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,86,194 40,542 उपलब्ध नहीं
भारत 2,58,090 7,207 1,24,095
इटली 2,34,998 33,899 1,65,837
पेरू 1,96,515 5,465 86,219
जर्मनी 1,85,869 8,776 1,69,100
ईरान 1,71,789 8,281 1,34,349

ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

तंजानिया: कोरोना मुक्त घोषित

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया। 29 अप्रैल के बाद से यहां संक्रमण और मौतों के आंकड़ों की जानकारी नहीं दी जा रही थी। उस समय देश में 509 केस थे, जबकि 21 मौतें हुई थीं।पपछले हफ्ते राष्ट्रपति ने कहा था कि देश के सबसे बड़े शहर दार-ए-सलाम में अस्पताल में केवल चार लोग ही भर्ती हैं।

रूस: 8985 नए मामले मिले

रूस में एक दिन में संक्रमण के 8985 नए मामले मिले हैं और 112 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 5971 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लाख 67 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। मॉस्को के मेयर सर्जेयी सोबयानी ने कहा कि शहर में 9 जून से लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा।

russia 1591627863
यह तस्वीर सेंट्स पिटसबर्ग की है, जहां एक एंबुलेंस में प्रोटेक्टिव सूट पहना स्वास्थ्यकर्मी आराम कर रहा है। रूस में अब तक 4.67 लाख लोग संक्रमित हैं।

अमेरिकी सीनेटर के दावों को चीन की चुनौती

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट के दावे को चीन ने चुनौती दी है। दरअसल, रिक ने कहा था कि चीन पश्चिमी देशों द्वारा तैयार किए जा रहे कोरोना के वैक्सीन में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा था कि इसके सबूत उन्हं खुफिया तरीके से मिले हैं। इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग ने कहा कि अमेरिकी सीनेटर के पास अगर सबूत हैं तो उन्हें इसे दुनिया के सामने पेश करना चाहिए।

सिंगापुर: नए मामलों में आधे बिना लक्षण वाले
कोरोनावायरस टास्क फोर्स के प्रमुख ने सोमवार को बताया कि देश में जितने नेए मामसे मिले हैं, उनमें आधे से ज्यादा बिना लक्षण वाले मरीज हैं। ऐसे मरीज हाल के कुछ हफ्तों से आने शुरू हुए हैं। सिंगापुर में अब तक 38 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि 25 लोगों की जान जा चुकी है।

singapore730 1591624428
सिंगापुर में सुबह के समय मास्क पहनकर अपने-अपने काम पर जाते लोग। देश में अब तक 38 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

पाकिस्तान: अब्बासी और राशिद संक्रमित
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुसलिम लीग-एन (पीएमएलएन) की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब्बासी अपने घर में क्वारैंटाइन हो गए हैं। पार्टी की अध्यक्ष और पाकिस्तान की नेशनल एसेम्बली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने अब्बासी के संक्रमित मिलने पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब्बासी देश की संपत्ति हैं, हमें उम्मीद है कि वे जल्द ठीक होंगे। रेल मंत्री शेख राशिद भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वह भी अपने घर में क्वारैंटाइन किए गए हैं।

phpthumbgeneratedthumbnail 1591621796
इमरान सरकार में रेल मंत्री शेख राशिद (बाएं) के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी संक्रमित पाए गए हैं। (फाइल)

ब्राजील : सरकार से नाराजगी
यहां रविवार को 904 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 36 हजार से ज्यादा हो गया। इस दक्षिण अमेरिकी देश में सरकार के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ रहा है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील सरकार ने 4 जून के बाद महामारी पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। आरोप है कि सरकार देश और दुनिया से जानकारी छिपा रही है। यहां एक पूर्व जज और मीडिया ने इस मामले में सरकार का विरोध किया है।

1 1591615295
ब्राजील के मनाउस शहर में सड़क पर टहलते लोग। यहां एक संगठन ने सरकार पर संक्रमण के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। (फाइल)

चीन : डब्ल्यूएचओ को वक्त पर जानकारी दी
अमेरिका और कुछ दूसरे देश चीन पर संक्रमण से संबंधित जानकारी छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, चीन ने एक बार फिर इससे इनकार किया है। चीन के मुताबिक, जैसे ही कोरोनावायरस की जानकारी सामने आई, उसने डब्ल्यूएचो को इसके बारे में बता दिया था। रविवार को एक सरकारी बयान में कहा गया- वायरस का पता लगते ही चीन ने डब्ल्यूएचओ के अलावा कुछ देशों और क्षेत्रीय संगठनों को इसकी जानकारी दे दी थी। बयान में कहा गया है कि 8 जनवरी को वायरस की पुष्टि हुई। 11 जनवरी से हर रोज डब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दी गई।

न्यूजीलैंड : वायरस पर काबू

न्यूजीलैंड की हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार को बताया कि देश में 22 मई के बाद संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। बयान के मुताबिक- देश अब संक्रमण से मुक्त हो चुका है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने भी मीडिया से बातचीत की। कहा- देश में अब कोई एक्टिव केस नहीं है। हम बाकी पाबंदियां भी हटाने जा रहे हैं। यह बहुत बड़ी कामयाबी है। देश के लोगों का शुक्रिया। बता दें कि संक्रमण शुरू होते ही न्यूजीलैंड सरकार ने 75 दिन का सख्त लॉकडाउन लागू किया था। हालांकि, देश की सीमाएं अब भी नहीं खोली जाएंगी। न्यूजीलैंड में कुल 1154 मामले सामने आए थे। 22 लोगों की मौत हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, यहां कुल 2 लाख 94 हजार 800 टेस्ट किए गए थे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग भी खत्म की जाएगी। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर हेल्थ मिनिस्ट्री ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम