SportsFEATUREDक्रिकेट

महिला एशिया कप 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? समझें पूरा समीकरण

महिला एशिया कप 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? समझें पूरा समीकरण

महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत के पास इस वक्त 6 अंक हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम भी अपने सभी मैच जीतकर अंतिम चार में पहुंच चुकी है।

अब फैंस के बीच चर्चा गर्म है कि क्या इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल का गणित

  • पाकिस्तान ने अब तक 2 मैचों में से केवल 1 मैच जीता है और उसके पास 2 अंक हैं।
  • पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच हांगकांग से होना है।
  • अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
  • यदि पाकिस्तान हारता है, तो फैसला थाईलैंड, पाकिस्तान और हांगकांग के नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा।

फाइनल में ही संभव है भारत-पाक भिड़ंत सेमीफाइनल की व्यवस्था के अनुसार ग्रुप ए की टॉप टीम (भारत) का सामना ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम (संभावित बांग्लादेश) से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप बी की टॉप टीम (श्रीलंका) का सामना ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम (संभावित पाकिस्तान) से होगा।

इसका साफ मतलब है कि भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल में आमना-सामना नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला केवल फाइनल में ही हो सकता है। हालांकि इसके लिए पाकिस्तान को पहले हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और फिर सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराना होगा।

रतलाम में प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज गादिया ने जहर खाकर की खुदकुशी, 25 दिन में दूसरी वारदात

Back to top button