Site icon Yashbharat.com

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने किया महालक्ष्मी पूजन, मांगी सुख समृद्धि

IMG 20240924 WA0024

कटनी। आज 24 सितंबर मंगलवार को श्री अग्रसेन जयंती के अन्तर्गत द्वितीय दिवस अग्रवाल भवन (धर्मशाला) में अग्र कुल देवी माता महालक्ष्मी का पूजन अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों द्वारा किया गया। महिलाओं ने सुबह से व्रत धारण किया। विधि-विधान से पूजन पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री द्वारा कराया गया। इस दौरान कथा सुनी। हवन आरती के बाद प्रसाद का वितरण से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मिट्टी के बने ऐरावत हाथी की विशेष पूजा की। मातारानी से सुख-समृद्धि की कामना की। अग्रवाल भवन धर्मशाला हीरागंज में विधि विधान से महालक्ष्मी जी की पूजा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की उपस्थिति रही और महालक्ष्मी देवी का विधि-विधान से पूजन किया। इस मौके पर सुंदर आरती भी सजाई। हवन-पूजन के बाद आरती की गई। इसके प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती ममता अग्रवाल, रेनू, दीप्ति, नेहा, अनीता, रश्मि, नेहा, रीता, लता, अलका, अल्पना, पुष्पा, मालती, सपना, पूजा, श्वेता, आकांक्षा, ममता, शिल्पी, प्रीति, एकता, तारा, तृप्ति, अलका, सुमन, सुषमा, प्राची आदि महिलाओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version