Site icon Yashbharat.com

कटनी अल्प प्रवास पर आयी महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि जल्द ही जिले एवं प्रदेश की नई महिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी

IMG 20250403 WA0066

कटनी अल्प प्रवास पर आयी महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि जल्द ही जिले एवं प्रदेश की नई महिला कार्यकारिणी घोषित की जाएग

कटनी-आज अल्पप्रवास के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल का कटनी आगमन हुआ,ज़हा उन्होंने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों की संगठन एवम सदस्यता के विषय मे बैठक ली एवम बातचीत की। विभा पटेल जी का स्वागत कटनी शहर महिला जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा एवम ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन ने पुष्पगुच्छ एवम माला पहनाकर किया,महिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव यशोदा पांडेय का भी आगमन हुआ उनका स्वागत अदिता वर्मा द्वारा किया गया, जिले की सभी महिला पदाधिकारियो ने प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल जी का आत्मीय स्वागत किया,बैठक के दौरान विभा पटेल जी ने कहा कि जल्दी ही जिले एवम प्रदेश की नई महिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी,एवम कांग्रेस के बेटी बचाओ पखवाड़े के अंतर्गत सभी जिलों में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा,महिलाओं को सदस्यता अभियान के द्वारा ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के साथ साथ संगठित होकर कार्य करने एवम आगामी कार्यक्रमो की रणनीति के विषय मे चर्चा हुई । विभा पटेल जी ने कहा कि भाजपा शासन में बढ़ती महँगाई एवम महिलाओं के प्रति बढ़ते शोषण और अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस लामबंद होकर विरोध करेगी, महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा जी ने कहा कि महिला होने के नाते हमे मजबूती के साथ हर पीड़ित महिलाओं एवम बच्चियों के साथ खड़े होकर उनके न्याय की लड़ाई में साथ देना होगा,जिसके लिए हमारी कार्यकारिणी की हर महिला ततपरता से तैयार है,ग्रामीण महिला अध्यक्ष माधुरी जैन जी कहा कि महिलाये संगठित होकर ही अपने और पीड़ितों की लड़ाई लड़ सकती गई इसलिए सभी साथ मिलकर कार्य करे, जिला शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी जी ने सभी मातृशक्तियो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति बढ़ते अन्याय और अत्याचार के विरोध में सभी कांग्रेसजन मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव यशोदा पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव प्रमिला मरावी,पार्षद नन्ही बाई गोटिया, उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, शोभा मंगलानी,पूर्व प्रदेश सहसचिव सुमन रजक ,पूर्व पार्षद मंजू निषाद,पूर्व प्रदेश सचिव माया चौधरी,हेमा शर्मा,पूर्व सेवादल अध्यक्ष सीमा यादव, जिला महिला महामंत्री नीरा सोनी,जिला सचिव अर्चना जैसवाल,गीता निषाद, लता खरे, रूपा खरे,अलका वर्मा,सुनीता गुप्ता,बेबी बाई गोंटिया,ज्योति विश्वकर्मा,मधु सोनी बरही ब्लॉक अध्यक्ष,संगीता पांडेय रीठी ब्लॉक अध्यक्ष,मीना पटेल,बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा झरिया, ग्रामीण उपाध्यक्ष गोरी बाई, शहर ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना पाठक,शशि सोनी,जागृति शर्मा,मधु सोनी,पूर्वी ठाकुर आदि पदाधिकारी महिलाओं की उपास्थिति रही,कार्यक्रम के अंत मे ग्रामीण जिलाध्यक्ष माधुरी जैन जी ने प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल जी एवम सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।

Exit mobile version