Site icon Yashbharat.com

चलती बाइक से गिरी महिला, इलाज दौरान मौत

01 04 2023 mout 1

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत रजरवारा से कटनी की ओर आ रही बाइक सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पार्वती पति प्रमोद बर्मन 30 निवासी रजरवारा अपने पति के साथ बाइक से किसी कार्यवश कटनी आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में पार्वती बाइक से नीचे गिर गई। घटना में महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई।

परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Exit mobile version