Site icon Yashbharat.com

पति की प्रताड़ना से टूटी महिला: दो बच्चों के साथ SP ऑफिस पहुंचकर खाया जहर

Screenshot 20250506 153625 Chrome

जबलपुर। पति की प्रताड़ना से टूटी महिला: दो बच्चों के साथ SP ऑफिस पहुंचकर खाया जहर, एसपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को तत्काल पुलिस की डायल 100 में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल जहर खाकर आत्महत्या करने वाली द्रोपती विश्वकर्मा अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ जबलपुर के अधारताल थाना अंतर्गत पन्नी मोहल्ले में रहती है और अपने पति से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है।

Exit mobile version