महिला की पुलिस से गुहार: धर्म परिवर्तन और साथ रहने के लिए वो कर रहा मजबूर
कटनी। मेरे को तू ना मिली तो पूरे अमिरगंज को आग लगा दूंगा कहकर महिला को धर्म बदलने का दबाव बना रहे युवक की शिकायत थाने में की। माधव नगर थाना क्षेत्र क़े अमीरगंज मे रहने बाली एक 30 वर्षीय महिला ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यलय आकर मीडिया क़ो बताया की उनके पड़ोस मे ही रहने बाले एक मुस्लिम युवक द्वारा उनको धर्म परिवर्तन व साथ मे रहने क़े लिए जबरजस्ती कर रहा है।
लगभग एक माह से महिला प्रताड़ित होकर पहले माधव नगर थाने पहुंची कठोर कार्यवाही ना होने पर बह आज पुलिस अधीक्षक क़े पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची ।
महिला ने बताया की मेरा नाम प्रीति श्रीवास्तव उर्फ पूजा श्रीवास्तव है मैं अमीरगंज में अपने पति के साथ रहती हूं उम्र 30 वर्ष आबिद शेख पिता रफीक मंसूरी मेरे पड़ोस में रहने वाला आबिद शेख मंसूरी नामक व्यक्ति रहता है जो कि अपराधी प्रवृत्ति का है।
जिसकी उम्र 39 वर्ष है,जो की मुझ पर गलत नियत रखता है कुछ दिन पूर्व से मेरे पति अपनी मां की तबीयत खराब रहने के कारण वो सतना चले गए थे मैं यहां अकेले दो बेटियों के साथ रहती हूं।
मेरे मोबाइल में फोन करता है असलील मैसेज भेजता है और रात भर दरवाजा के बाहर खड़ा रहता है और बोलता है कि दरवाजा खोल नहीं तो तोड़ दूंगा मैं मेरे बच्चे पूरी रात सो नहीं पाते और यह भी कहता है कि तेरे आदमी और बच्चों को मरवा दूंगा तब तो रहेगी मेरे साथ।
धर्म परिवर्तन की भी धमकी देता है और कहता है कि चाहे तु मुसलमान बन चाहे मैं हिंदू बनु एक रात के लिए बस आजा जितना पैसा चाहिए मैं दूंगा।
तू ना मिली तो पूरे अमिरगंज को आग लगा दूंगा बस एक रात के लिए घर बुलाता है महिला ने पुलिस अधीक्षक से उक्त व्यक्ति पर कठोर कार्यबाही करने की मदद मांगी हैl