Site icon Yashbharat.com

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा,जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी

IMG 20261014 WA0041

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा,जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी

कटनी- पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नशामुक्त भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्परिणामों, युवाओं पर इसके प्रभाव तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई की अनुशंसा पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत नुकसान को रेखांकित करते हुए स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए भेजा जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही नशामुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अतुल कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपेंद्र सिंह राजपूत एवं योगेंद्र सोनी का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Exit mobile version