Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की प्रेरणा से नन्हवारा कलां एवं झिरिया में आयोजित हुआ राहत समर्पण शिविर, महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वाभिमान की दिशा में ग्रामीण क्षेत्र में एक मजबूत कदम

IMG 20250710 WA0063

विजयराघवगढ़। पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की प्रेरणा और राहत समर्पण सेवा समिति के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नन्हवारा कलां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम पंचायत झिरिया में राहत शक्ति अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आज के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में राजकिशोर अग्रवाल एवं पी.डी. अवस्थी का उल्लेखनीय सहयोग रहा। दोनों समाजसेवियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस अभियान के आयोजन में हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया। उनके इस योगदान से ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में अभियान को एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई। शिविर में महिलाओं और किशोरियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, आत्मनिर्भरता एवं आत्मबल से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका,सीएचओ प्रीति साहू, आशा कार्यकर्ता श्रीमती सीता सोनी और समिति अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद साहू, छवि ताम्रकार की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

ग्राम पंचायत झि रिया के सरपंच सुरेन्द्र उर्मलिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने की अपील की। राहत शक्ति अभियान लगातार ग्रामीण क्षेत्र की बहनों को जागरूक कर उन्हें स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है।

 

Exit mobile version