Site icon Yashbharat.com

AI की मदद से इंदौर नगर निगम कर्मी बनाता था लड़कियों के डीप फेक पॉर्न वीडियो, फिर ब्लैकमेलिंग

images 16

इंदौर से बड़ा मामला सामने आया। एक निगम कर्मी से 9 युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिलें है। आरोपित एआइ एक्सचेंजर एप AI का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो और वीडियो डीपफेक विधि से बनाता था।

पुलिस उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच में जुटी है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक छात्रा की शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने शनिवार रात यश पुत्र कमलेश भावसार को पकड़ा है। यश ने छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज कर धमकाया था कि उसके पास अश्लील वीडियो है। उसने छात्रा को ऐसे वीडियो भेजे जिसमें चेहरा तो छात्रा का लगा था लेकिन शरीर अन्य महिला का था।

पूछताछ में बताया कि छात्रा उसकी पत्नी की सहेली है। उसने नौ अन्य युवतियों को भी धमकाया है। रविवार को पुलिस ने यश का लैपटाप और फोन जब्त कर लिया। उसमें लागइन हिस्ट्री में कईं पोर्न साइट थी। आरोपित ने कहा कि पोर्न साइट से ही अश्लील वीडियो निकालता था। एआइ एक्सचेंजर एप से डीपफेक फोटो तैयार कर युवतियों को मैसेज भेजता था।

Exit mobile version